Maharajganj Times

बड़ी खबर : बाराबंकी का युवक घुघली के डीएवी स्कूल से हुआ गायब, परिजन 48 घंटे से थाने से लेकर स्कूल तक लगा रहे दौड़, मचा हड़कंप

Maharajganj
Wednesday, 07 Feb, 2024
0
2058


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : घुघली के डीएवी स्कूल में 12वीं का प्रैक्टिकल परीक्षा देने अपने ननिहाल पटखौली से निकला एक छात्र सोमवार से गायब हो गया है। परिजन उसकी तलाश में स्कूल से लेकर घुघली थाने तक दौड़ लगा रहे हैं। अभी तक उसका पता नही चल सका है। इस घटना के बाद डीएवी स्कूल से लेकर थाने तक हड़कंप मचा हुआ है। मामले में घुघली पुलिस अब जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की गायब युवक पंकज वर्मा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले का रहने वाला है जो घुघली थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में अपने नाना के यहां रहकर डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। घुघली थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया की उनको जानकारी व्हाट्स एप से मिली थी। जिसके बाद मंगलवार को थाने पर गुमसुदगी दर्ज कर दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।